ad

Showing posts with label #Taj Mahal. Show all posts
Showing posts with label #Taj Mahal. Show all posts

Wednesday, June 3, 2015

विश्व टॉप एतिहासक स्थलों में ताजमहल तीसरे स्थान पर

9:12:00 PM Posted by Unknown , , , ,

नयी दिल्लीः ताजमहल की लोकप्रियता को देखते हुए एक ट्रेवल वेबसाइट ने दुनिया भर के पर्यटकों ने विश्व के तीन शीर्ष एतिहासिक स्थलों में ताजमहल को शामिल है.ट्रिप अडवाइजर के 2015 ट्रैवलर्स चॉइस अट्रैक्शन अवॉर्ड्स के अनुसार शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में ताज महल को तीसरा स्थान मिला है

शीर्ष दो स्थलों पर क्रमश: पेरू के माचू पिचू एवं कम्बोडिया के अंगकोर वाट को रखा गया है. ट्रिप अडवाइजर की मुख्य विपणन अधिकारी बारबरा मैसिंग ने कहा कि ट्रैवलर्स चॉइस के ऐतिहासिक स्थलों की सूची दुनिया के ऐसे प्रख्यात स्थल है जो ट्रिप अडवाइजर समुदाय के लिए अनिवार्य रूप से देखने वाले आकर्षण हैं। ताजमहल को 1983 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्रदान किया गया. ताज महल में प्रति वर्ष 20 से 40 लाख पर्यटक आते हैं जिनमें दो लाख से ज्यादा विदेशी होते हैं