जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर में आज सुबह जयपुर मेट्रो रेल का उद्घाटन
करेंगी। इसके बाद आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा आज दोपहर दो बजे से शुरू कर दी
जाएगी। उद्घाटन के बाद मेट्रो स्टेशनों एवं रेल पर दबाव को ध्यान में रखते हुए एवं
कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट कृष्ण कुणाल ने मेट्रो
स्टेशनों पर आपस में समन्वय बनाए रखने के लिए नौ अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये
अधिकारी इस दौरान आपस में समन्वय रखते हुए कार्यक्रम की समाप्ति तक आवश्यक
कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही जयपुर मेट्रो के सफर वाला देश का छठां
शहर बन जाएगा। उद्घाटन के बाद बुधवार को दोपहर दो बजे से आम यात्रियों के लिए
मेट्रो शुरू हो जाएगी।
ad
Showing posts with label # jaipur. Show all posts
Showing posts with label # jaipur. Show all posts