ad

Showing posts with label # crew. Show all posts
Showing posts with label # crew. Show all posts

Friday, May 29, 2015

चालक दल के 17 सदस्यों को निलंबित किया एयर इंडिया ने

8:48:00 PM Posted by Unknown , , , , , ,
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने कुछ सीनियर एयर होस्टेस समेत अपने चालक दल के 17 सदस्यों को निलंबित कर दिया है। इन्होंने आराम करने का कम समय मिलने को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों
में देरी कराई थी। इस मामले की जांच जारी है।


सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उड़ान सेवाओं के एक सहायक महाप्रबंधक के हस्ताक्षर वाला यह आदेश पिछले शुक्रवार को जारी किया गया। हालांकि, इसमें निलंबन का कोई कारण नहीं बताया गया है। 22 मई को जारी आदेश में कहा गया है, ‘आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। मामले की जांच चल रही है। प्रावधानों के तहत एक विस्तृत आरोप-पत्र भी दिया जाएगा।’
आराम के लिए कम समय मिलने का हवाला देते हुए उड़ानों में देरी कराने के चलते कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।