ad

Showing posts with label # Tiger Woods. Show all posts
Showing posts with label # Tiger Woods. Show all posts

Tuesday, May 5, 2015

गर्लफ्रेंड से अलग हुए टाइगर वुड्स, तीन साल पुराना रिश्‍ता खत्‍म

लंदन। तीन साल साथ रहने के बाद ख्यात गोल्फर टाइगर वुड्स और उनकी ओलंपिक स्कीअर गर्लफ्रेंड लिंडसे वोन ने सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। वोन ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी।
ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता वोन ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा, साथ में बिताए पल मुझे ताउम्र याद रहेंगे। दुर्भाग्यवश हम दोनों बहुत ही व्यस्त जिंदगी जी रहे हैं, जिसके चलते साथ वक्त नहीं बीता पा रहे हैं।
उन्होंने यह भी लिखा, मैं हमेशा टाइगर की प्रशंसक रहूंगी। मैं उनका सम्मान करती रहूंगी। वे और उनका सुंदर परिवार हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। वोन ने हाल ही में एक टीवी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम में टाइगर वूड्स के साथ अपने संबंधों पर चर्चा की थी।
पढ़ें - सबसे बड़े मुक्केबाज मेवेदर से मुकाबला करना चाहते हैं आमिर खान
इससे पहले एक इंटरव्यू में वोन ने वुड्स द्वारा अपने बच्चों की परवरिश करने के हुनर की जमकर तारीफ की थी। वोन ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा था, वे वुड्स के दो बच्चों बेटी सैम और बेटे चार्ली की जिंदगी का हिस्सा है।
वोन ने पीपल मैगजीन से चर्चा में कहा था कि बच्चे बहुत अच्छे है और वुड्स एक बेहतर पिता। आपको बताऊं कि उनके साथ मुझे बहुत मजा आता है और मैं हर समय उनकी मदद करने के लिए तैयार रहना पसंद करती हूं। वे बहुत प्यारे बच्चे है और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।



साभार - नई दुनिया