ad

Showing posts with label # McLaren. Show all posts
Showing posts with label # McLaren. Show all posts

Monday, June 8, 2015

ड्राइवर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में लुइस हैमिल्टन ने जीता खिताब


मोन्ट्रियल। डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन लुइस हैमिल्टन ने कनाडा गां प्रि में मर्सिडीज के अपने साथी चालक निको रोसबर्ग को
पीछे छोड़ते हुए खिताब पर कब्जा किया और इसके साथ ही ड्राइवर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी बढ़त को और मजबूती दे दी। दो बार के चैंपियन हैमिल्टन ने करियर में 44वीं बार मिली पोल पोजीशन का जमकर फायदा उठाया और कनाडा ग्रां प्रि के 70 लैप अपने साथी रोसबर्ग से 2.2 सेकेंड पहले पूरे किए।  ये कनाडा में हैमिल्टन की चौथी जीत है, वहीं इस साल की ये उनकी चौथी जीत है। जबकि ये जीत उनके करियर की 37वीं जीत है। अब शीर्ष स्थान की होड़ में हैमिल्टन अपने साथी रोसबर्ग से 17 अंक आगे पहुंच गए हैं।