ad

Showing posts with label # Madras Cafe. Show all posts
Showing posts with label # Madras Cafe. Show all posts

Wednesday, June 3, 2015

राखी सावंत से भी की ठगी अभिनेत्री लीना ने

मुंबई:  अभिनेत्री लीना पॉल (26) को  पुलिस  ने मंगलवार सुबह  गिरफ्तार किया है। लीना पर लिव-इन पार्टनर शेखर चंद्रशेखर के साथ मिलकर एक हजार लोगों से करीब दस करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।मंगलवार को  राखी ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि वे गिरफ्तार किए गए हैं। मैंने भी उनकी कंपनी में करीब 2.5 करोड़ रुपये निवेश कर रखे थे। कंपनी में निवेश के लिए वे समय-समय पर मुझसे संपर्क करते थे। यह खबर मेरे लिए बड़ा झटका है। भगवान से मनाऊंगी कि मेरा पैसा मुझे मिल जाए।
ईओडब्ल्यू के संयुक्त पुलिस आयुक्त धनंजय कमलाकर ने बताया, चंद्रशेखर और लीना की गोरेगांव में 'लायन ओक इंडिया' नामक एक कंपनी थी। वे लकी नंबर 05, स्पेशल हार्वेस्ट वीक, सुपर हार्वेस्ट प्लस व वीकली न्यू ईयर बोनांजा जैसी फर्जी स्कीमों में रुपये लगाने के बहाने लोगों से धन ऐंठते थे। वे लोगों से तीन महीने में उनका धन तिगुना करने का वादा तथा प्रतिमाह 20 फीसद की वापसी का दावा करते थे। लीना कंपनी की स्कीमों में निवेशकों को धन लगाने को प्रोत्साहित करती थी। दोनों सिर्फ नकद में धन लेते थे।