ad

Showing posts with label # Karan cheated. Show all posts
Showing posts with label # Karan cheated. Show all posts

Monday, June 8, 2015

ऑनलाइन लॉटरी की ठगी का शिकार हुए करन सिंह ग्रोवर


मुंबई: ऑनलाइन लॉटरी की ठगी  में एक्टर करन सिंह ग्रोवर भी शामिल हो गए हैं। करन सिंह ग्रोवर को करोड़ों की लॉटरी
जीतने का ऑफर देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। जानकारी के अनुसार करन सिंह ग्रोवर ने मुंबई पुलिस में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। 


करन ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन लॉटरी में इनामी राशि जीतने के बाद उन्होंने प्रॉसेसिंग फीस के रूप में उन्होंने सात लाख रुपये चुकाये। लेकिन बाद में करन को एहसास हो गया कि उन्हें उल्लू बनाया गया है। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सात लाख रुपये भरने के बाद लॉटरी की इनामी राशि जीतने के लिए उन्हें फिर से 12 लाख भरने के लिए कहा गया तब जाकर करन को अपने साथ हो रही इस धोखेधड़ी का पता चल पाया।