ad

Showing posts with label #. Show all posts
Showing posts with label #. Show all posts

Monday, June 8, 2015

नोट्स देने से मना किया तो छात्रा के कपड़े फाड़ किया निर्वस्त्र

आगरा :  एक  छात्रा के साथ क्लास के ही एक छात्र  ने विरोध पर उसके कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। दिल्ली की रहने वाली छात्रा इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस (आइबीएस) खंदारी से एम.एससी (कैमिस्ट्री
फोर्थ सैमिस्टर) कर रही है।

शुक्रवार शाम को छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह खंदारी परिसर से बाहर निकलकर सड़क पर आई ही थी कि तभी क्लासमेट नदीम कुरैशी और उसका बड़ा भाई बाइक से पहुंच गए। उसके हाथ से नोट्स छीनने लगे। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। छात्र ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी, इसी दौरान नदीम ने उसे सड़क पर पटक दिया। दोनों ने मिलकर छात्रा के कपड़े खींचना शुरू कर दिया। वह बचाने को जूझती रही लेकिन हमलावर छात्रों ने कपड़े फाड़ डाले। इससे वह निर्वस्त्र जैसी हो गई। हमलावरों की हरकत से दहशत में आई छात्र ने चीखना शुरू कर दिया।  इस दौरान खुद को घिरते देखकर दोनों बाइक लेकर भाग निकले।

पुलिस का कहना है कि छात्रा की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Saturday, June 6, 2015

फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी इरफान और अदिति की फिल्म

8:42:00 PM Posted by Unknown , , , ,
मुंबई। इरफान और अदिति की फिल्म फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। जानकारी अनुसार प्रोड्यूसर राकेश रोशन और अभिनय के बीच इस फिल्म को लेकर काफी
मतभेद हैं।  


यह फिल्म राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके अभिनय के साथ फिल्म को लेकर रचनात्मक मतभेद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।अब इस फिल्म को अभिनय ने खुद प्रोड्यूस करने का मन बना लिया है।  इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी समय लग सकता है।



Saturday, May 30, 2015

लाहौर में मैच के दौरान धमाका


लाहौर। लाहौर में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान धमाके  से दर्शक सहम गए। धमाके की गूंज प्रेस बॉक्स तक सुनाई दी। पुलिस इसे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में हुआ ब्लास्ट बता रही है।
 बीती रात लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा वन डे खेला गया। उसी दौरान रात करीब नौ बजे धमाका हुआ। इस  दौरान चार सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल की घेराबंदी कर दी और किसी को वहां नहीं आने दिया। मीडिया को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि यह बिजली के ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका था।
मालूम हो, पाकिस्तान में मार्च 2009 के बाद पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। तब श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। हालांकि मैच में कोई बाधा नहीं पड़ी। पाकिस्तान ने यह मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया।



Friday, May 29, 2015

'नच बलिए' फेम रक्षा के पति ने की रक्षा से मारपीट

नई दिल्ली । डांस रियलिटी शो 'नच बलिए- 6' में अपने प्रदर्शन से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली रक्षा और विनोद की जोड़ी टूटने की कगार पर है। मामला थाने में पहुंच चुका है ।
रक्षा ने जहां विनोद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं विनोद भी रक्षा को कई सवालों के घेरे में ला रहे हैं। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप है। रक्षा की शिकायत पर न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई कार्रवाई की गई है।
उत्तम नगर थाने में की गई शिकायत में रक्षा ने कहा कि 'नच बलिए' शो के तीन माह बाद ही विनोद ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बात-बात पर ताने देना, गाली-गलौज करना आम बात हो गई थी। उसके माता-पिता के समझाने पर विनोद ने गलती स्वीकार भी की पर बाद में फिर मारपीट करने लगा।दोनों पैर से विकलांग विनोद के साथ रक्षा ने परिवार की मर्जी के बिना नजफगढ़ के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों को अपनी शादी धूमधाम से नहीं होने का मलाल था। उनकी इस मंशा को 'नच बलिए' के सेट पर पूरा किया गया था