ad

Friday, May 29, 2015

ASI व महिला कॉन्स्टेबल के बीच मारपीट, सस्पेंड

8:55:00 PM Posted by Unknown , , ,

विल्लुपुरम: तमिलनाडु में एक सब इंस्पेक्टर और एक महिला कॉन्स्टेबल को आपस में खुलेआम मारपीट करने पर सस्पेंड कर दिया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों के बीच झगड़ा
मिठाई बांटने को लेकर हुआ.

जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र नायर ने एसएसआई चिनप्पन और कॉन्स्टेबल राजराजेश्वरी के निलंबन का आदेश दिया. दोनों के बीच झगड़े की वीडियो क्लिपिंग मोबाइल फोन के जरिए सीनियर अधिकारियों को भेजी गई थी.

पुलिस ने बताया कि यह वाकया तालुक थाना के लिए एक इमारत के लिए भूमि पूजन के दौरान गुरुवार को हुआ था